फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Board Exams 2021 Decision on SSLC PUC exams soon  students ask state to follow CBSE’s lead

कर्नाटक: सीबीएसई के बाद अब क्या राज्य बोर्ड भी रद्द करेगा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं? छात्र कर रहे मांग

Wed, 02 Jun 2021 10:28 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Jun 2021 10:28 AM IST
सार

  • सीबीएसई के बाद अब कर्नाटक बोर्ड भी रद्द कर सकता है दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं।
  • दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र सरकार से परीक्षा रद्द कर वैकल्पिक मूल्यांकन पर निर्णय लेने की कर रहे हैं मांग।

विज्ञापन
Karnataka Board Exams 2021 Decision on SSLC PUC exams soon  students ask state to follow CBSE’s lead
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीएसई की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद अब कर्नाटक बोर्ड भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर जल्द ही निर्णय ले सकता है। दरअसल, सीबीएसई के 12वीं की परीक्षाओं को कैंसल करने के बाद अब तमाम राज्य बोर्डों पर बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव है। कर्नाटक सरकार अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को आयोजित करने के अपने निर्णय पर बनी हुई थी। जबकि, दूसरी तरफ सीबीएसई के साथ ही तमाम राज्य बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के जरिए छात्रों को पास करने का निर्णय ले चुके थे। अब माना जा रहा है कि सीबीएसई की तरफ से बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद राज्य बोर्ड भी 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश दे सकता है और अपने पूर्व आदेश की समीक्षा कर सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-12वीं बोर्ड रद्द: सीबीएसई और सीआईएससीई की बारहवीं की परीक्षा निरस्त किए जाने का स्वागत, लोगों ने कहा- 'जीवन रहेगा तभी होगी पढ़ाई'
विज्ञापन


एसएसएलसी, पीयूसी परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय जल्द ही होने की उम्मीद है। इससे पहले 23 मई को केंद्र और राज्यों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद एक इंटरव्यू में सूबे के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार का कहना था कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पीयूसी परीक्षा आयोजित करना छात्रों के भविष्य के हित में एक महत्वपूर्ण और उचित कदम है। इसके अलावा, इससे पहले 17 मई को सूबे की सरकार का कहना था कि कर्नाटक एसएसएलसी, पीयूसी परीक्षा  को रद्द करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सिर्फ स्थगित हुई हैं और जुलाई एवं अगस्त में संभावित नई तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इसे भी पढ़ें-12वीं बोर्ड रद्द: असंतुष्ट होने पर दे सकेंगे परीक्षा, सीबीएसई ने जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, पढ़िए यहां

वहीं, सीबीएसई के बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद अब सूबे के कई छात्र बोर्ड से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करने लगे हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने के बाद छात्रों का कहना है कि कर्नाटक बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं भी रद्द होनी चाहिए और बोर्ड को वैकल्पिक मूल्यांकन पर निर्णय लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed