{"_id":"66f8ef2ca3f5101f3e05ada6","slug":"wbjeeb-jenpas-ug-counselling-2024-choice-filling-for-mop-up-round-begins-seat-allotment-on-oct-1-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBJEEB JENPAS UG Counselling 2024: मॉपअप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू, 1 अक्टूबर को जारी होगा सीट आवंटन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEEB JENPAS UG Counselling 2024: मॉपअप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू, 1 अक्टूबर को जारी होगा सीट आवंटन
Sun, 29 Sep 2024 11:39 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:39 AM IST
सार
WBJEEB JENPAS UG Counselling 2024: जेईएनपीएएस मॉप-अप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मॉपअप राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रतीकात्मक
- फोटो : freepik
विस्तार
WBJEEB JENPAS UG Counselling 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज से नर्सिंग, पैरामेडिकल और संबद्ध विज्ञान स्नातक (JENPAS UG) काउंसलिंग 2024 के संयुक्त प्रवेश परीक्षा के मॉपअप राउंड की च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। JENPAS UG 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। बता दें कि इस मॉपअप राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 अक्तूबर, 2024 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को लॉगिन करने और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि जेईएनपीएएस यूजी 2024 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, च्वाइस फिलिंग 1 अक्तूबर तक होगी, जिससे उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने पसंदीदा कोर्स और संस्थान चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक सूचना के अनुसार, मॉप-अप राउंड में पहले से पंजीकृत और नए पंजीकृत सभी प्रतिभागियों को संस्थानों और शाखाओं के अपने नए विकल्प चुनने होंगे। मॉपअप राउंड सीट आवंटन परिणाम 1 अक्टूबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे। नए आवंटियों को सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। उसके बाद 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर, 2024 के बीच दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार अपने संबंधित संस्थानों से संपर्क करें या प्रवेश के लिए समय और विशिष्ट आवश्यकताओं के विवरण के लिए उनकी वेबसाइट देखें। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "यदि उम्मीदवार ने पहले राउंड में 1,000 रुपये की स्वीकृति शुल्क का भुगतान किया है, लेकिन प्रवेश नहीं लिया है और मॉपअप राउंड में एक नई सीट आवंटित की जाती है। तो उसके द्वारा पहले भुगतान की गई सीट स्वीकृति शुल्क पर नए संस्थान के लिए विचार किया जाएगा।"
कमेंट
कमेंट X