{"_id":"68a82b53770d0bbfd80101bb","slug":"wbjee-2025-result-and-final-answer-key-released-check-your-score-now-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBJEE 2025 Result: पश्चिम बंगाल जेईई का परिणाम और उत्तर कुंजी जारी; इस लिंक से डाउनलोड करें अपना रैंक कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
WBJEE 2025 Result: पश्चिम बंगाल जेईई का परिणाम और उत्तर कुंजी जारी; इस लिंक से डाउनलोड करें अपना रैंक कार्ड
Fri, 22 Aug 2025 02:03 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:03 PM IST
सार
WBJEE 2025 Result 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और उत्तर कुंजी तुरंत चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
WBJEE 2025 Result OUT: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए WBJEE परिणाम 2025 आज घोषित कर दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पहले बोर्ड को पुरानी ओबीसी आरक्षण नीति के आधार पर 22 अगस्त तक एक नई मेरिट सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।
हाल ही में WBJEE बोर्ड ने एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों से अपने जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने को कहा था। जबकि उच्च न्यायालय ने 15 दिन की समय-सीमा तय की थी, बोर्ड ने अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की इस बीच, एबीवीपी और कई उम्मीदवारों ने परिणाम घोषित होने में और देरी होने की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 अगस्त को जारी हुई रैंक सूची
इस साल WBJEE परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। इस दौरान, कलकत्ता उच्च न्यायालय में ओबीसी कोटा नीति को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से प्रवेश प्रक्रिया स्थगित हो गई थी। तीन महीने की देरी के बाद बोर्ड ने 7 अगस्त 2025 को रैंक सूची जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
हाल ही में WBJEE बोर्ड ने एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों से अपने जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने को कहा था। जबकि उच्च न्यायालय ने 15 दिन की समय-सीमा तय की थी, बोर्ड ने अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की इस बीच, एबीवीपी और कई उम्मीदवारों ने परिणाम घोषित होने में और देरी होने की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ऐसे देखें रिजल्ट
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट wbjee.nic.in पर जाएं।
- Result/Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- होमपेज पर “WBJEE 2025 Result” या “Final Answer Key” लिंक ढूंढें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड/कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका स्कोर और फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट और आंसर की का PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X