फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   wbjee 2022 entrance exam registration begins from 24 december at wbjeeb.nic.in

WBJEE 2022: डब्ल्यूबीजेईई 2022 के लिए जल्द शुरू होंगे पंजीकरण, जाने महत्वपूर्ण तारीखें  

Mon, 20 Dec 2021 09:24 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 20 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

डब्ल्यूबीजेईई 2022 के पंजीकरण 24 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार 10 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार, इस आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर सूचना ले सकते हैं।

विज्ञापन
wbjee 2022 entrance exam registration begins from 24 december at wbjeeb.nic.in
WBJEE Counselling 2021 - फोटो : My Result Plus

विस्तार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईईबी) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) के पंजीकरण प्रक्रिया की तिथियों को जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के पंजीकरण 24 दिसंबर, 2021 से शुरू हो रहे हैं। इसकी परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 को होगी।  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गणित का पेपर होगा और दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भौतिकी और रसायन विज्ञान का पेपर होगा।

विज्ञापन

डब्ल्यूबीजेईई का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2022-23 में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला के विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल राज्य में सेल्फ फाइनेंसिंग इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर अभ्यर्थी पंजीकरण करें। किसी भी तरह की गलती करने से बचें। परीक्षा में पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी इसकी तैयारी भी करने में जुट जाएं।

विज्ञापन

पंजीकरण के लिए इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए। डब्ल्यूबीजेईईबी के आधिकारिक नोटिस में जानकारी दी गई है कि बोर्ड की तरफ से परीक्षा से जुड़े विभिन्न जानकारियों के लिए सभी सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। डब्ल्यूबीजेईई मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के गलत, गैर-मौजूदा या नेटवर्क की स्थिति के कारण किसी के पास भी सूचना नहीं पहुंचती है तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


WBJEE 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें  

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 24 दिसंबर, 2021
  • आवेदन पत्र  जमा करने की अंतिम तिथि - 10 जनवरी, 2022
  • आवेदन में सुधार विंडो खुलने की तिथि - 11 जनवरी, 2022 से 13 जनवरी, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि -  18 अप्रैल, 2022 से 23 अप्रैल, 2022
  • परीक्षा की तिथि- 23 अप्रैल (संभावित)                
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed