फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2021 West Bengal Joint Entrance Examination Counselling begins on check schedule

WBJEE 2021: पश्चिम बंगाल जेईई काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 13 Aug 2021 03:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 03:18 PM IST
सार

डब्ल्यूजेईई-2021 काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त, 2021 को समाप्त होगी। उम्मीदवार डब्ल्यूजेईई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
WBJEE 2021 West Bengal Joint Entrance Examination Counselling begins on check schedule
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड, (WBJEEB) ने डब्ल्यूजेईई-2021 काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया 12 अगस्त, 2021 को शुरू हो गई है। काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त, 2021 को समाप्त होगी। उम्मीदवार डब्ल्यूजेईई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आर्किटेक्चर और जेईई (मेन) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों को छोड़कर सभी सीटों के लिए यहां डब्ल्यूबीजेईई 2021 उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल का सीधा लिंक दिया गया है। साथ ही, सभी तिथियां अस्थायी हैं और असाधारण परिस्थितियों में बदली जा सकती हैं, उम्मीदवारों को किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे डब्ल्यूजेईई-2021 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखें। 
विज्ञापन


डब्ल्यूबीजेईई 2021 का काउंसलिंग शेड्यूल

  1. आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 12 अगस्त, 2021
  2. आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2021
  3. सीट आवंटन के पहले दौर का परिणाम : 19 अगस्त, 2021
  4. सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, आवंटित संस्थानों को रिपोर्टिंग : 20 अगस्त से 24 अगस्त, 2021 तक 
  5. सीट आवंटन परिणाम का दूसरा दौर : 27 अगस्त, 2021
  6. सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, आवंटित संस्थानों को रिपोर्टिंग : 27 अगस्त से 02 सितंबर, 2021
  7. मॉप-अप राउंड का विकल्प, मॉप-अप राउंड फीस का भुगतान, च्वाइस फिलिंग, च्वाइस लॉकिंग : 06 सितंबर से 08 सितंबर, 2021
  8. मॉप- अप राउंड सीट आवंटन परिणाम : 11 सितंबर, 2021
  9. सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित संस्थानों को रिपोर्टिंग : 11 सितंबर से 15 सितंबर, 2021
 

काउंसलिंग के लिए ऐसे करें तैयारी

बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर संभाल कर रख लें। परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जेईई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 


यह भी पढ़ें : WBJEE 2021: डब्ल्यूबी जेईई का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 13 अगस्त को खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed