फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2021 counselling schedule released registration window to open on August 13

WBJEE 2021: डब्ल्यूबी जेईई का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 13 अगस्त को खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो

Sun, 08 Aug 2021 08:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 08 Aug 2021 08:47 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई बोर्ड) ने डब्ल्यूबी जेईई यानी पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) 2021 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
WBJEE 2021 counselling schedule released registration window to open on August 13
engineering - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीजेईई बोर्ड) ने डब्ल्यूबी जेईई यानी पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) 2021 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जेईई उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने वास्तुकला को छोड़कर सभी सीटों के लिए डब्ल्यूबी जेईई 2021 के काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शुल्क भुगतान और कॉलेजों की पसंद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होगी और 16 अगस्त को समाप्त होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – wbjeeb.nic.in पर पूरे काउंसलिंग कार्यक्रम का विवरण देख सकते हैं। डब्ल्यूबी जेईई  2021 परीक्षा 17 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी और परिणाम 06 अगस्त को घोषित किए गए थे। इससे पहले डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड ने 05 अगस्त को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। 
विज्ञापन


काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन का पहला दौर 19 अगस्त, 2021 को होगा। जिन छात्रों को पहली सूची में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 20 अगस्त से 24 अगस्त के बीच शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश करना होगा। इसके बाद, दूसरी आवंटन सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी। एक अतिरिक्त मॉप-अप राउंड होगा जो 06 सितंबर से शुरू होगा। मॉप अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर, 2021 को घोषित किया जाएगा। जिन छात्रों को मॉप अप सूची में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 11 सितंबर से 15 सितंबर के बीच प्रवेश शुल्क भुगतान और दस्तावेज सत्यापन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए करें तैयारी
बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर संभाल कर रख लें। परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जेई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed