फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2020: West Bengal State Joint Entrance Examination results out

WBJEE 2020: पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, यहां देखें पूरा रिजल्ट

Fri, 07 Aug 2020 02:15 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 07 Aug 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
WBJEE 2020: West Bengal State Joint Entrance Examination results out
Result - फोटो : social media
WBJEE 2020 : पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) के परिणाम आज यानि  07 अगस्त को घोषित हो गए। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए गए। बता दें कि परिणामों की तिथि की पुष्टि एक हफ्ते पहले अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने की थी। परिणाम का समय और काउंसलिंग का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। बता दें कि परिणाम पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है। ध्यान दें कि 02 फरवरी को आयोजित इंजीनियरिंग  प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 73119 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
विज्ञापन


 हालांकि, WBJEE परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 2:30 बजे अपलोड किया जाएगा। उत्तर दिनाजपुर के सौरदीप दास ने डब्ल्यूबीजेईई 2020 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पश्चिम बर्दवान के सुभम घोष ने दूसरी रैंक हासिल की। सेरेमंती डे को तीसरी रैंक मिली। वह कोलकाता से है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में 12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौके, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


WBJEE परिणाम 2020: कैसे जांचें
  1. सबसे पहले उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।
  2. अब होमपेज पर WBJEE परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी जरूरी जानकारी, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन करें।
  4. क्लिक करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएंगे।
  5. अपने परिणामों को भविष्य के लिए संभालकर रखें। 
बता दें कि इससे पहलेWBJEEB के अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने पहले सूचित किया था कि परिणाम समय और काउंसलिंग अनुसूची बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा। 
परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा जारी किए गए। बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद अब कट-ऑफ जारी की जाएगी। वे अभ्यर्थी जिन्होंने WBJEE 2020 उत्तीर्ण किया है, वे फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होंगे। इस साल WBJEE काउंसलिंग 2020 कोरोनवायरस वायरस की महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ध्यान दें कि इस साल कक्षाएं अक्टूबर में दुर्गा पूजा के बाद शुरू होंगी और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होगी। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed