फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBJEE 2020: West Bengal State Joint Entrance Exam Result time and date

WBJEE 2020: आज जारी होगा पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम

Fri, 07 Aug 2020 10:09 AM IST
Garima Garg Garima Garg
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
WBJEE 2020: West Bengal State Joint Entrance Exam Result time and date
exam - फोटो : अमर उजाला
WBJEE 2020 : पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2020) के परिणाम आज यानि  07 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। ये जानकारी अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने दी थी। एक हफ्ते पहले उन्होंने तारीखों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिणाम का समय और काउंसलिंग का कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


परिणाम पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in है। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। बता दें कि 02 फरवरी को आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.1 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड में 12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौके, आवेदन के लिए कुछ घंटे बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


WBJEE परिणाम 2020: कैसे जांचें
  1. सबसे पहले उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं। ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in है।
  2. अब होमपेज पर WBJEE परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी जरूरी जानकारी, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित लॉगिन करें।
  4. क्लिक करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएंगे।
  5. अपने परिणामों को भविष्य के लिए संभालकर रखें। 
बता दें कि इससे पहलेWBJEEB के अध्यक्ष मलयेंदु साहा ने पहले सूचित किया था कि परिणाम समय और काउंसलिंग अनुसूची बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा। परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाने हैं जिसके बाद यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने के साथ ही कट-ऑफ जारी की जाएगी। वे अभ्यर्थी जिन्होंने WBJEE 2020 उत्तीर्ण किया है, वे फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होंगे। इस साल WBJEE काउंसलिंग 2020 कोरोनवायरस वायरस की महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ध्यान दें कि इस साल कक्षाएं अक्टूबर में दुर्गा पूजा के बाद शुरू होंगी और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होगी। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed