WBBSE Admit Card: पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, यहां से कर सकेंगे प्राप्त
WBBSE Class 10th Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नियमित और निजी दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
West Bengal Board Madhyamik Admit Card 2023 : पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या WBBSE सोमवार, 13 फरवरी, 2023 को माध्यमिक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए का प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जारी करेगा। स्कूलों के प्रमुख 11 फरवरी से शिविर कार्यालयों से शाम पांच बजे से WBBSE कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र नियमित और निजी दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र 15 फरवरी, 2023 से अपने संबंधित स्कूलों से माध्यमिक बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने एक नोटिस में कहा है कि अगर पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से माध्यमिक एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उसे आवश्यक सुधार के लिए 20 फरवरी, 2023 तक बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय परिषद कार्यालयों के नोटिस में लाया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल बोर्ड निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी सुधार अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक कक्षा 10वीं की परीक्षा पहली भाषा से शुरू होगी और एक वैकल्पिक विषय के साथ समाप्त होगी।
कमेंट
कमेंट X