{"_id":"63f742aee2476387520f6ad6","slug":"wbbse-exam-2023-class-10-student-died-in-elephant-attack-when-he-was-going-to-exam-center-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
Thu, 23 Feb 2023 04:11 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 23 Feb 2023 04:11 PM IST
सार
WBBSE Exam 2023: पश्चिम बंगाल के महाराजघाट में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र पर एक हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
elephant
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Elephant Attack On Class 10 Student In WB : पश्चिम बंगाल के महाराजघाट में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्जुन दास अपने पिता के साथ बाइक पर था, जब बैकुंठपुर जंगल में हाथी अचानक अपने झुंड से अलग हो गया और उस पर हमला कर दिया। हाथी ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़ा दम
हाथी के वहां से चले जाने के बाद उसे जलपाईगुड़ी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो मेघालय से वापस लौट रही थीं, ने छात्र की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और शिक्षा विभाग से वन क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए बस सेवा की व्यवस्था करने और उनकी बोर्ड परीक्षा दिलवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X