फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WBBME Alim, Fazil and High Madrasah Result 2026 to Be Declared Tomorrow at 2:30 PM

WBBME Result 2026: पश्चिम बंगाल मदरसा बोर्ड आलिम, फाजिल और हाई मदरसा का रिजल्ट कल; जानें किस समय होगी घोषणा

Thu, 07 May 2026 01:48 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 07 May 2026 01:48 PM IST
सार

WBBME Alim-Fazil Result 2026: पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड कल, 8 मई 2026 को हाई मदरसा, आलिम और फाजिल परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करेगा। बोर्ड द्वारा रिजल्ट दोपहर बजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
WBBME Alim, Fazil and High Madrasah Result 2026 to Be Declared Tomorrow at 2:30 PM
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

WBBME Result 2026: पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा बोर्ड ने हाई मदरसा, आलिम और फाजिल परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा परिणाम कल 8 मई 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने जारी अपने नोटिफिकेशन में कहा है, "जैसा कि पहले सूचित किया गया था, हाई मदरसा, आलिम और फाजिल परीक्षा-2026 के परिणाम शुक्रवार, 8 मई, 2026 को दोपहर 2:30 बजे प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवार 8 मई, 2026 को दोपहर 2:30 बजे से निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय, कोलकाता से घोषित होंगे नतीजे

पांच को जारी अधिसूचना में बोर्ड ने कहा था कि, "आपको सूचित किया जाता है कि हाई मदरसा, आलिम और फाजिल परीक्षा-2026 के परिणाम शुक्रवार, 8 मई, 2026 को दोपहर 2:30 बजे मौलाना अबुल कलाम आजाद भवन, डीडी-45, सेक्टर 1, सॉल्ट लेक सिटी, कोलकाता-700064 में प्रकाशित किए जाएंगे। संबंधित मदरसों के प्रधानों से अनुरोध है कि वे उसी दिन दोपहर 2:30 बजे के बाद अपने-अपने वितरण केंद्रों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।"

कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ हाई मदरसा, आलिम और फाजिल की 2026 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की तीन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।

  • wbbme.org
  • wbbmeexam.org/marksheet/login

इन विवरणों की जरूर करें जांच

बोर्ड द्वारा जारी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने से पहले छात्र उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, बोर्ड और परीक्षा का नाम, विषयों के नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड और अन्य जरूरी विवरण दिए होंगे। किसी भी गलती की स्थिति में छात्र तुरंत बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट wbbme.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए WBBSE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed