फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   WB SSC Scam NBU VC Subires Bhattacharyya sent to judicial custody

WB SSC Scam: एसएससी भर्ती घोटाले में एनबीयू के कुलपति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 10:29 PM IST
सार

WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित एसएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीर भट्टाचार्य को सोमवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन
WB SSC Scam NBU VC Subires Bhattacharyya sent to judicial custody
WB SSC Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित एसएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीर भट्टाचार्य को सोमवार को कोलकाता की एक विशेष अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व अध्यक्ष भट्टाचार्य को 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह सीबीआई रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन

WB SSC Scam : हिरासत के बावजूद एजेंसी ने नहीं की थी

एजेंसी ने भट्टाचार्य से पूछताछ के लिए उनकी और सीबीआई हिरासत की मांग की थी। एजेंसी की अपील को खारिज करते हुए अलीपुर कोर्ट ने भट्टाचार्य को 10 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई की रिक्वेस्ट का विरोध करते हुए भट्टाचार्य के वकील तमल मुखर्जी ने कहा कि छह दिनों तक हिरासत में रहने के बावजूद एजेंसी ने एनबीयू के कुलपति से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन

 

 

WB SSC Scam : भट्टाचार्य 2014 से 2018 तक एसएससी के अध्यक्ष थे

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में अयोग्य व्यक्तियों को शिक्षकों की नौकरी देने के लिए पैनल तैयार होने से पहले वह उम्मीदवारों के स्कोर में हेरफेर में शामिल था। भट्टाचार्य 2014 से 2018 तक एसएससी के अध्यक्ष थे, जब पार्थ चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। चटर्जी, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने एसएससी भर्ती घोटाले में कथित धन के लेन-देन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। भट्टाचार्य फरवरी, 2018 से एनबीयू के कुलपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed