{"_id":"60f6ebfe8ebc3e6d2c11eba9","slug":"wb-jee-result-2021-date-west-bengal-jee-issues-imp-notice-on-result-answer-key-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट 2021: आंसर की 21 जुलाई को जारी की जाएगी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल जेईई रिजल्ट 2021: आंसर की 21 जुलाई को जारी की जाएगी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Tue, 20 Jul 2021 09:30 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:30 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड) ने डब्ल्यूबी जेईई यानी पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) 2021 की आंसर की जारी होने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबी जेईई बोर्ड) ने डब्ल्यूबी जेईई यानी पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) परिणाम 2021 की तारीख और आंसर की जारी होने की तिथियों को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जेईई उम्मीदवारों अधिसूचना और दिशा-निर्देशों को पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, टेंपररी मॉडल आंसर की यानी उत्तर कुंजी 21 जुलाई, 2021 को प्रकाशित की जाएगी। डब्ल्यूबी जेईई में भाग लेने वाले 22 जुलाई, 2021 तक उत्तर कुंजी के किसी भी आंसर को चुनौती दे सकते हैं। ओएमआर शीट और उम्मीदवार की आंसर शीट अगस्त के पहले सप्ताह में प्रकाशित की जाएंगी और फिर उम्मीदवारों के पास अपनी आपत्तियों को दर्ज कराने एवं चुनौती देने के लिए दो दिन का समय होगा।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर संभाल कर रख लें। जल्द ही जेईई बोर्ड की ओर से ई-काउंसलिंग तिथियों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / फार्मेसी / वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा 17 जुलाई, 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार पश्चिम बंगाल जेई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा परिणाम 2021 के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
WB JEE उत्तर कुंजी 2021 को कैसे देखें
- पश्चिम बंगाल जेईई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, WB Jee उत्तर कुंजी देखने के लिए प्रदर्शित लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन पासवर्ड टाइप करें।
- एक पीडीएफ प्रारूप में WB Jee उत्तर कुंजी 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- WB JEE उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए अपना प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X