{"_id":"610931b983948732917a2a90","slug":"wb-civil-services-prelims-exam-2021-date-released-check-notice-on-wbpsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी, 22 अगस्त को एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी, 22 अगस्त को एग्जाम
Tue, 03 Aug 2021 05:57 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 03 Aug 2021 05:57 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 2.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र 6 अगस्त को जारी होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CBSE 10th Result 2021: 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों के 90 फीसदी नंबर, लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
आयोग ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि यह अधिसूचित किया जाता है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 अगस्त, (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक कोलकाता और बाहरी केंद्रों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा जिसे अभ्यर्थी wbpsc.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Maharashtra HSC 2021: 46 छात्रों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, 99.63 रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा हॉल परिसर में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और संचार के अन्य उपकरणों पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा और सैनिटाइजर के उपयोग के साथ ही अनिवार्य तौर पर मास्क पहनना होगा।
कमेंट
कमेंट X