फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vice President Venkaiah Naidu honors students in uttarakhand

डिग्री मिलते ही खिले चेहरे, उपराष्ट्रपति ने छह गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों को सम्मानित

Tue, 05 Dec 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Vice President Venkaiah Naidu honors students in uttarakhand
सम्मान पाने वाले छात्र-छात्रएं - फोटो : amar ujala
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के दीक्षांत समारोह के दौरान मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, प्रबंधन व इंजीनियरिंग के 802 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। डिग्री व सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने छह गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


एसआरएचयू में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, राज्यपाल डॉ. केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाले तीन साल में प्रदेश की पहचान उच्च शिक्षा में निश्चित तौर पर सबसे अलग होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसआरएचयू की पहचान न केवल शिक्षा बल्कि संस्कारों से भी होती है। इसके बाद समारोह की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाए जाने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार प्रदान करने वाले वर्ग में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए राज्य में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार करने होंगे। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि स्वामी राम का सपना था कि प्रदेश के युवाओं को आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा, ताकि प्रदेश से पलायन न हो।

सबको शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा मिले। इस दिशा में एसआरएचयू निरंतर प्रगति कर रहा है। इस मौके पर डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ. सुनील सैनी, कुलसचिव नलिन भटनागर, डॉ. रेनू धस्माना, मुश्ताक अहमद, आरबीएस रावत, रोशन लाल, एससी कपूर, पीआर गोयल भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति से इन्हें मिला गोल्ड मेडल

Vice President Venkaiah Naidu honors students in uttarakhand
degree
शगुन हर्ष, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस
अपराजिता, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस
कनिका बिष्ट, हिमालयन कॉलेज ऑफ  नर्सिंग
राघव खुराना, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस
रूपम ओझा, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस
ओजस्वी मित्तल, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस

किस कॉलेज के कितने छात्रों को मिली डिग्री
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस (मेडिकल)    345
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंस (पैरा मेडिकल)    153
हिमालयन कॉलेज ऑफ  नर्सिंग (एचसीएन)    141
हिमालयन स्कूल ऑफ  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एचएसईटी)    92
हिमालयन स्कूल ऑफ  मैनेजमेंट स्टडीज (एचएसएमएस)    71
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed