NEP 2020: एनएलयू में बोले उप राष्ट्रपति धनखड़, कहा- जल्द दिखेंगे नई शिक्षा नीति के परिणाम
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे यानी शिक्षा नीति (NEP) को गहन विचार और शोध के साथ तैयार किया गया है और आने वाले दिनों में इसके परिणाम सामने आएंगे।
विस्तार
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे यानी शिक्षा नीति (NEP) को गहन विचार और शोध के साथ तैयार किया गया है और आने वाले दिनों में इसके परिणाम सामने आएंगे। गांधीनगर में गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति किसी पार्टी या सरकार की नहीं, बल्कि पूरे देश की नीति है, जिसे गहन विचार और शोध के बाद तैयार किया गया है। आने वाले दिनों में इसके परिणाम सामने आएंगे।
राज्य के सूचना विभाग द्वारा जारी बयान में उप राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया कि इस नीति के कारण, तकनीकी विकास के साथ, देश के छात्रों को दुनिया के किसी भी कोने में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। धनखड़ ने कहा कि दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारतीय दुनिया के किसी भी हिस्से का दौरा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि गुजरात निवेश और अवसर के लिए दुनिया भर में पहली पसंद बन गया है। उन्होंने कहा, 33 साल पहले, एक सांसद के पास अपनी पसंद के लोगों को 50 गैस कनेक्शन आवंटित करने की शक्ति थी, लेकिन पीएम मोदी ने हाशिए के लोगों को कई करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त में दिए हैं।
Massive efforts have gone into the preparation of New Education Policy-2020.
— Vice President of India (@VPSecretariat) October 14, 2022
It will be a game changer.
Most states have already adopted it and I am sure, soon entire country will implement this visionary document that meets our requirements. pic.twitter.com/sYqzoNWlGj
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखकर गर्व महसूस होता है
उप राष्ट्रपति ने कहा कि पहले जिले की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिजली मुहैया कराई जाती थी, वहीं आज दूर-दराज के इलाकों के नागरिकों को बिजली मुहैया कराने की मजबूत योजना बनाई गई है। संबोधन के दौरान उन्होंने केवड़िया क्षेत्र में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के विशाल स्मारक के बारे में बोलते हुए कहा कि जब मैंने 34 साल पहले अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का दौरा किया, तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत में इससे भी बड़ी मूर्ति बनाई जाएगी। धनखड़ ने कहा कि मैं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखकर गर्व महसूस करता हूं।
कमेंट
कमेंट X