फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Vice Chancellor Prof Yogesh Singh will now take over the command of DU, Appointed as New VC of Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय : प्रो योगेश सिंह अब संभालेंगे डीयू की कमान, बनाए गए नए वीसी

Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Vice Chancellor Prof Yogesh Singh will now take over the command of DU, Appointed as New VC of Delhi University
प्रो योगेश सिंह - फोटो : DTU

विस्तार

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर योगेश अभी दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति हैं। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता को डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश का कुलपति भी नियुक्त किया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि प्रो योगेश सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का करीबी माना जाता है। इससे पहले अप्रैल 2021 में ही दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के कुलपति के तौर पर प्रो. योगेश सिंह को अगले पांच साल का सेवा विस्तार दिया गया था। दिल्ली सरकार ने कुलपति प्रो. सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सेवा विस्तार का प्रस्ताव भेजा था। जिसे उपराज्यपाल और डीटीयू के कुलाधिपति अनिल बैजल ने प्रो. योगेश सिंह के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज से डीटीयू बनने के बाद प्रो. सिंह को तीसरे कुलपति के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। प्रो सिंह इससे पहले वर्ष 2014 से 2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली के निदेशक पद पर रहे थे। इससे पहले 2011 से 2014 तक महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के भी कुलपति रह चुके हैं।

Vice Chancellor Prof Yogesh Singh will now take over the command of DU, Appointed as New VC of Delhi University
DU - फोटो : सोशल मीडिया

प्रो. योगेश सिंह इनके अतिरिक्त भी अन्य कई महत्वपूर्ण निकायों में शीर्ष पदों पर काम करते रहे हैं। वह गुजरात के गांधीनगर में सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के अध्यक्ष भी रहे हैं। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद की कार्यकारी समिति के सदस्य रहने के अलावा वह गुजरात स्टेट पेट्रो नेट लिमिटेड और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक भी रह चुके हैं।

वह अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भोपाल की केन्द्रीय क्षेत्रीय समिति के चेयरमैन और भारतीय विश्वविद्यालय संघ की शासी परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने 2001 से 2006 तक गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डीन और 2006 से 2011 तक परीक्षा नियंत्रक व छात्र कल्याण निदेशक के पदों पर भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed