UK Board Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड कल जारी करेंगा 10वी, 12वीं कक्षा का परिणाम, छात्र जल्द रिजल्ट देखने के लिए करें रजिस्टर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UK Board 10th, 12th Result 2020: उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम कल 29 जुलाई, 2020 को जारी किए जाएंगे। बता दें कि यूके बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम का इंतजार लगभग तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को है। अभ्यर्थी कल 10वीं, 12वीं के परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।
इस साल करीब 1.5 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा और 1.35 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं। लॉकडाउन की वजह से जो परीक्षाएं स्थगित हुई थी, उनका आयोजन 22 जून से लेकर 24 जून के बीच संपन्न हुआ था।
बात करें पिछले वर्ष की तो उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं कक्षा में 76.43 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं बारहवीं कक्षा में 80.13 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। यह परीक्षा 1334 परीक्षा केंद्रो में आयोजित की गई थी।
विद्यार्थियों को खुद को रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा-
स्टेप 1 : अभ्यर्थी सबसे पहले माइरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : अब नीचे दिए गए यूके बोर्ड 10वीं कक्षा परिणाम और यूके बोर्ड 12वीं कक्षा परिणाम रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक करें।
- UK Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
- UK Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
स्टेप 3 : विद्यार्थी मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 : अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, अभ्यर्थियों का परिणाम सामने आ जाएगा।
स्टेप 5 : जिसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
उत्तराखंड बोर्ड पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड देखें, तो विद्यार्थियों की संख्या में कॉफी कमी होती जा रही है।
- वर्ष 2015 में 10वीं में 16,9481 और 12वीं में 14,3159 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
- वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 16,2865 और इंटरमीडिएट में 13,3064 परीक्षार्थी उपस्थित रहे थे।
- वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 15,0573 और इंटर में 13,1190 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
- वर्ष 2018 में हाईस्कूल 14,6166 और इंटरमीडिएट में 13,0094 अभ्यर्थियों ने शामिल हुए थे।
- वर्ष 2019 में हाईस्कूल 146584 और 12वीं में 12, 2618 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
कमेंट
कमेंट X