फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar Pradesh: how First years student result will be declared after getting promotion

उत्तर प्रदेश: यूजी व पीजी के छात्र हो सकते हैं प्रमोट, इस तरह तैयार किया जाएगा अंतिम परिणाम

Fri, 21 May 2021 11:53 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 21 May 2021 11:53 AM IST
सार

तीन कुलपतियों की कमेटी ने द्वितीय वर्ष की होने वाली परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर प्रथम वर्ष का परिणाम तैयार करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: how First years student result will be declared after getting promotion
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिणाम - फोटो : डेमो

विस्तार

स्नातक प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। दरअसल कोरोना महामारी की बढ़ती दर को देखते हुए हाल ही में उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट करने की योजना बनाने के लिए तीन कुलपतियों की कमेटी बनाई गई थी। गुरुवार को कमेटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन

ऐसे तैयार होगा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। वहीं अगले साल यानी 2022 में होने वाली द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों के प्रथम वर्ष का परिणाम तैयार करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय होगी द्वितीय वर्ष वालों छात्रों की परीक्षा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि द्वितीय वर्ष (सत्र  2021-22) के जिन विद्यार्थियों को पिछले साल यानी सत्र 2020-21 में भी प्रमोट किया गया था, उन विद्यार्थियों की द्वितीय वर्ष की परीक्षा अगले वर्ष (सत्र 2022-23) यानी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा के साथ ली जाएगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही प्रथम वर्ष के अंक निर्धारित किए जाएंगे। ताकि तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में विद्यार्थी केवल एक वर्ष परीक्षा देकर ही स्नातक उत्तीर्ण न हो। 

विज्ञापन

कमेटी में शामिल थे ये कुलपति

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह । 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed