फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar pradesh dr Apj abdul kalam released examination schedule, exam will start from3 august

एकेटीयू: शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से शुरू होंगी ऑनलाइन परीक्षाएं, विद्यार्थी कहीं से भी दे सकेंगे एग्जाम

Wed, 30 Jun 2021 10:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 30 Jun 2021 10:44 AM IST
सार

शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 3 अगस्त, 2021 से शुरू होकर सितंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त होंगी।

विज्ञापन
Uttar pradesh dr Apj abdul kalam released examination schedule, exam will start from3 august
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं 3 अगस्त, 2021 से शुरू होकर 9 सितंबर तक जारी रहेंगी। यह परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली 9:30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक होंगी। एकेटीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी बताते हैं कि इस बार सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। वह अपने घर, साइबर कैफे या संस्थान परिसर आदि स्थानों से परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा लिखने के लिए लैपटॉप, स्मार्टफोन और डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसे कोई भी उपकरण का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

अलग-अलग दिन होगी एक ही विषय की परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक ने यह स्पष्ट किया है कि एक दिन में अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित होंगे तो एक ही विषय की परीक्षा अलग-अलग दिनों में आयोजित की जा सकती है। इसलिए विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार ही परीक्षा में उपस्थित हों। वहीं अंतिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा के लिए अभी तक कोई कार्यक्रम साझा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं से खुश नहीं है विद्यार्थी

हालांकि, एकेटीयू के छात्र परीक्षा आयोजित होने से खुश नहीं हैं क्योंकि कई कॉलेजों ने अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया है। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं में जो कुछ भी पढ़ाया जा रहा है, वह छात्रों को समझ आ रहा है या नहीं ये जाने बिना कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा ऑनलाइन कक्षाओं में अन्य समस्या जैसे खराब कनेक्टिविटी और ऑडियो भी आती हैं7
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed