UTET 2025: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क
UBSE UTET Registration: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की समय सीमा बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए श्रेणीवार अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UTET Registration 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ओर से आयोजित होने वाली उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2025 है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 9 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से सात दिन पहले जारी किए जाएंगे।
दो पालियों में होगा उत्तराखंड TET परीक्षा
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UKTET) का आयोजन 27 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक UTET-I के लिए और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक UTET-II के लिए आयोजित की जाएगी।
देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क
सामान्य व ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को एक परीक्षा के लिए 600 रुपये और दोनों परीक्षाओं के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी, एसटी और निःशक्त वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक परीक्षा का शुल्क 300 रुपये और दोनों परीक्षाओं का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य हैं, और एक मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से केवल एक ही आवेदन किया जा सकता है।
UTET 2025 Registration: कैस करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
- होमपेज पर New Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से संबंधित जानकारी भरें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रखें लें।
कमेंट
कमेंट X