फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   using AI tool NTA nabs impersonators in EPFO exam

NTA: एआई टूल से पकड़े गए ईपीएफओ परीक्षा देने आए तीन मुन्ना भाई, एनटीए ने की कार्रवाई

Sat, 19 Aug 2023 01:29 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 19 Aug 2023 01:29 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए एनटीए ने कई उपाय किए हैं। नकली परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए एआई टूल का उपयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन
using AI tool NTA nabs impersonators in EPFO exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नोएडा, कोलकाता और रुड़की में ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक परीक्षा में बैठने आए तीन मुन्ना भाई को एआई टूल के माध्यम से पकड़ा है। यह परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक केंद्र पर परीक्षार्थियों के चेहरे की पहचान करने वाली मशीन लगाई गई थी। एक प्रत्याशी जब उससे से गुजरा तो अलार्म बज गया। इससे अधिकारियों को उसके असली परीक्षार्थी होने पर संदेह हुआ। इसके बाद उसकी आधार के माध्यम से जांच की गई, जिसमें उसकी तस्वीर सामने आ गई। इसके बाद अभ्यर्थी ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इसी तरह का एक-एक मामला कोलकाता और रूड़की में भी पकड़ा गया, जहां अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए एनटीए ने कई उपाय किए हैं। नकली परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए एआई टूल का उपयोग किया जा रहा है। एजेंसी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की पहचान के लिए एआई का उपयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधार प्रमाणीकरण जांच में आवेदक की वास्तविक तस्वीर का पता चला
एनटीए ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की टीम ने नोएडा, कोलकाता और रुड़की में नकल करने वालों को पकड़ा जो ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक परीक्षा देने आए थे। नोएडा सेक्टर 62 के एक परीक्षा केंद्र में, उम्मीदवार के लिए चेहरे की पहचान जांच में फेल हो गई। इससे संदेह हुआ। इसके बाद आधार प्रमाणीकरण जांच शुरू की गई, जिससे आवेदक की वास्तविक तस्वीर का पता चला। परीक्षा देने आए छात्र ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और फिर उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। इसी तरह कोलकाता और रुड़की में भी एक-एक मामले सामने आए और दो नकलची पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed