फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Result Declared at updeled.gov.in by UPBEB Steps to download UP TET Result 2021-2022 Sarkari Results

UPTET Result Declared: यूपी टीईटी 2021-22 का परिणाम जारी, यहां और ऐसे देखें अपना यूपीटेट रिजल्ट

Fri, 08 Apr 2022 01:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 01:45 PM IST
सार

UPTET Result Declared at updeled.gov.in:  यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 22-23 जनवरी, 2022 को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपना रिजल्ट तथा स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
UPTET Result Declared at updeled.gov.in by UPBEB Steps to download UP TET Result 2021-2022 Sarkari Results
यूपी टीईटी रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021-22 के परिणाम शुक्रवार, आठ अप्रैल, 2022 को घोषित कर दिए गए हैं। 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था। यूपी बीईबी के द्वारा यूपी टेट के परिणाम यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

इससे पहले गुरुवार, सात अप्रैल, 2022 को विभाग ने UPTET 2021 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपना रिजल्ट तथा स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 22-23 जनवरी, 2022 को किया गया था।

यह भी पढ़ें : UPTET Result 2022 LIVE: 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, यूपी टीईटी रिजल्ट को लेकर पढ़ें लाइव अपडेट 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET Result Declared: सफल उम्मीदवारों को मिलेगा पात्रता प्रमाण पत्र

इस बीच, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गुरुवार को ही घोषणा कर दी गई थी कि यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम शुक्रवार, आठ अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। उम्मीदवार ध्यान दें कि यूपीटीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। पहले इसकी वैलिडिटी सात साल तक के लिए होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर लाइफटाइम यानी आजीवन कर दिया गया है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

 

विज्ञापन

UPTET Result 2022: फरवरी में जारी होना था यूपी टेट का रिजल्ट

विशेष रूप से, यूपी टेट के परिणाम फरवरी में जारी किए जाने थे, लेकिन उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दिए गए थे। इससे पहले, बोर्ड की ओर से 27 जनवरी, 2022 को UPTET 2021-22 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन आपत्तियों और उम्मीदवारों की गई चुनौतियों की समीक्षा की गई है। जिसके आधार पर, अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। 

 

UPTET 2022 Result Declared परिणाम डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर प्रदर्शित 'UPTET Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद दिए गए फील्ड कॉलम अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. अब यूपी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे एक नजर देखे लें। 
  5. इसके बाद उम्मीदवार यूपी टेट का परिणाम 2022 डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट और सॉफ्ट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed