फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET 2021 Secretary of Basic Education Department anamika singh said that decision on the new date of uptet examination and departmental enquiry will be taken on Tuesday

UPTET 2021: बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव बोलीं- परीक्षा की नई तिथि और विभागीय जांच पर मंगलवार तक होगा फैसला

Mon, 29 Nov 2021 08:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 08:50 PM IST
सार

UP TET Paper Leak 2021: जानकारी के मुताबिक पेपर लीक करने वालों में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पेपर परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था। इसके तार मथुरा, बुंदेलखंड, शामली से लेकर शासन सचिवालय, लखनऊ तक जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
UPTET 2021 Secretary of Basic Education Department anamika singh said that decision on the new date of uptet examination and departmental enquiry will be taken on Tuesday
यूपी टीईटी पेपर लीक 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी सरकार सख्त रवैया अपना रही है। मामले में अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ की ओर से करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी में सामने आया है कि पेपर परीक्षा केंद्र से लीक नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया कि अभी टीईटी की नई तारीख तय नही हुई है। उन्होंने बताया कि नई तिथि और विभागीय जांच पर निर्णय मंगलवार तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी परीक्षा को एक माह के भीतर दोबारा और पूर्ण पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पेपर लीक करने वालों में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पेपर परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था। इसके तार मथुरा, बुंदेलखंड, शामली से लेकर शासन सचिवालय, लखनऊ तक जुड़ रहे हैं। एसटीएफ मामले की सघनता और तत्परता के साथ कर रही है। सरकार की सख्त हिदायत के बाद पुलिस भी तेजी से कार्रवाई में जुटी है। यूपी टेट की परीक्षा में भाग लेने के लिए आए करीब 20 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। 

विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यूपी टीईटी की परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। एक माह के अंदर यूपी टीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों को इसके लिए दोबारा फीस भी नहीं भरनी होगी। साथ ही सरकार की और प्राप्त निर्देशों के अनुसार, निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की भी जाएगी।  

दिसंबर में हो सकती है यूपीटीईटी, तैयारी शुरू
उधर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा एजेंसी के साथ मिलकर अधिक पारदर्शी तरीके से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यूपी टीईटी की परीक्षा दिसंबर माह के अंत तक आयोजित की जा सकती है। नई तिथि और विभागीय जांच पर निर्णय मंगलवार तक किया जाएगा। वहीं, परीक्षा नियामक एजेंसी की एसटीएफ जांच के दायरे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed