{"_id":"61a75a84aa9826087b062cca","slug":"uptet-exam-2021-new-dates-for-uttar-pradesh-teacher-eligibility-test-may-be-released-today-know-latest-update-about-the-uptet-paper-leak-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPTET Exam 2021: आज जारी की जा सकती है यूपीटीईटी परीक्षा की नई तारीख, जानिए पेपर लीक मामले का अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPTET Exam 2021: आज जारी की जा सकती है यूपीटीईटी परीक्षा की नई तारीख, जानिए पेपर लीक मामले का अपडेट
Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
UPTET Exam 2021: बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने भी बताया था कि मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की नई तारीख की घोषणा की जा जाएगी। सोशल मीडिया पर 26 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होने की अफवाह फैल गई थी।
विज्ञापन
UPTET Exam 2021
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के पेपर लीक होने के बाद ही इस परीक्षा की नई तारीखों के एलान को लेकर कयास लगा जा रहे हैं। परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पेपर लीक के मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर ही पारदर्शी तरीके से यूपीटीईटी परीक्षा 2021 को दोबारा से आयोजित कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
कब जारी हो सकती है परीक्षा की नई तारीख
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के परीक्षा की नई तारीखों का एलान अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यह एलान किया जा सकता है। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने भी बताया था कि मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की नई तारीख की घोषणा की जा जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
26 को परीक्षा होने की फैली थी अफवाह
विभिन्न वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित होने की अफवाह फैल गई थी। हालांकि, इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया था कि अब तक नई तारीखों को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है। मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जा जाएगी। इस कारण यह उम्मीद जताई जा रही थी की कल मंगलवार को ही यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, नई तारीख का एलान अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X