फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET Exam 2021 new dates for Uttar pradesh teacher eligibility test may be released today, know latest update about the uptet paper leak case

UPTET Exam 2021: आज जारी की जा सकती है यूपीटीईटी परीक्षा की नई तारीख, जानिए पेपर लीक मामले का अपडेट

Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
सार

UPTET Exam 2021: बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने भी बताया था कि मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की नई तारीख की घोषणा की जा जाएगी। सोशल मीडिया पर 26 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होने की अफवाह फैल गई थी।

विज्ञापन
UPTET Exam 2021 new dates for Uttar pradesh teacher eligibility test may be released today, know latest update about the uptet paper leak case
UPTET Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के पेपर लीक होने के बाद ही इस परीक्षा की नई तारीखों के एलान को लेकर कयास लगा जा रहे हैं। परीक्षा के दिन ही पेपर लीक होने के कारण यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पेपर लीक के मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और एक महीने के भीतर ही पारदर्शी तरीके से यूपीटीईटी परीक्षा 2021 को दोबारा से आयोजित कराने का आश्वासन दिया था।  
विज्ञापन

कब जारी हो सकती है परीक्षा की नई तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 के परीक्षा की नई तारीखों का एलान अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यह एलान किया जा सकता है। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने भी बताया था कि मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की नई तारीख की घोषणा की जा जाएगी।
विज्ञापन

26 को परीक्षा होने की फैली थी अफवाह

विभिन्न वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की परीक्षा 26 दिसंबर को आयोजित होने की अफवाह फैल गई थी। हालांकि, इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया था कि अब तक नई तारीखों को लेकर कोई भी फैसला नहीं किया गया है। मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जा जाएगी। इस कारण यह उम्मीद जताई जा रही थी की कल मंगलवार को ही यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, नई तारीख का एलान अब तक नहीं हो पाया है। 

यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा यूपी टीईटी परीक्षा को एक महीने के भीतर दोबारा संपन्न कराने के आदेश के बाद परीक्षा को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने एक माह के अंदर 100 फीसदी पारदर्शी तरीके से पुन: परीक्षा आयोजित करने को कहा था। सरकार इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान करेगी।

कहां तक पहुंची पेपर लीक मामले की कार्रवाई?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले पर रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यूपीटीईटी पेपर लीक के मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा की जा रही है। अबतक एसटीएफ ने राज्य के कई जिलों से 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें से कई के पास प्रश्न पत्र भी बरामद हुए हैं। मंगलवार को परीक्षा में लापरवाही के आरोप में परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार को निलंबित कर दिया है।  
विज्ञापन

20 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

यूपीटीईटी की परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में भाग लेने के लिए आए उम्मीदवारों की इतनी बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed