फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET 2021 UPTET Exam new date will be released soon, uttar pradesh government appointed UPBEB's New Chief 

UPTET 2021: जल्द जारी हो सकती है यूपीटीईटी 2021 परीक्षा की नई तारीख, नए सचिव की हुई नियुक्ति

Fri, 03 Dec 2021 09:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 03 Dec 2021 09:22 PM IST
सार

UPTET 2021: यूपीटीईटी 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा निलंबित सचिव संजय उपाध्याय के गिरफ्तार होने के बाद अनिल भूषण चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले भी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के इस पद को संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन
UPTET 2021 UPTET Exam new date will be released soon, uttar pradesh government appointed UPBEB's New Chief 
UPTET 2021 Exam New Date - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पेपर लीक के कारण रद्द की जा चुकी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का जल्द ही फिर से आयोजन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) के परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही अहिरवार को परीक्षा के विभाग का रजिस्ट्रार बनाया गया है। 

विज्ञापन


अनिल भूषण चतुर्वेदी इससे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी के इस पद को संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में साल 2018 में 68,500 पदों पर असिस्टेंट शिक्षक भर्ती का आयोजन कराया था। वह इससे पहले साल 2018 से लेकर 2021 तक सचिव के पद पर थे।  यूपीटीईटी 2021 पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा निलंबित सचिव संजय उपाध्याय के गिरफ्तार होने के बाद अनिल भूषण चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से इस पद पर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

जल्द हो सकती है मीटिंग
नियुक्त किए गए नए अधिकारी जल्द ही पूरे पारदर्शी तरीके से यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा को आयोजित कराने के लिए मीटिंग कर सकते हैं। इसलिए, इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान किया जा सकता है। यूपीटीईटी की परीक्षा वाले दिन ही पेपर लीक होने के कारण राज्य सरकार ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया था। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पेपर लीक के मामले पर कड़ी कार्रवाई का आदेश देते हुए एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था। परीक्षा विभाग भी आदेश का पालन करते हुए तैयारियों में जुटा हुआ है। 

26 को परीक्षा होने की फैली थी अफवाह
सोशल मीडिया पर यूपीटीईटी की परीक्षा 26 दिसंबर को होने की अफवाह फैल गई थी। हालांकि, बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया था कि मंगलवार तक विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जा जाएगी। इसके बाद से ही परीक्षा की नई तारीखों को लेकर लगातार कयास जारी है। ऐसी खबरे सामने आ रही है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए दोबारा कोई भी पंजीकरण नहीं कराना होगा। सरकार इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान करेगी। हालांकि, अब तक परीक्षा की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। 

कार्रवाई का दौर जारी 
यूपीटीईटी परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद से ही कार्रवाई का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पेपर लीक की जांच एसटीएफ कर रही है। इस मामले में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा में लापरवाही के आरोप में परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही परीक्षा के पेपर प्रिंट करने वाली प्रेस के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

20 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
यूपी टेट की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो जाने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। यूपीटीईटी परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यूपी सरकार के स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) कक्षाओं को पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed