फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   uptet 2021 new exam date up tet date decision today, basic education department checking all december sunday date for updeled

UPTET 2021: कब होगी यूपीटीईटी की परीक्षा, क्या है विभाग की तैयारी, कहां तक पहुंची जांच? जानिए सबकुछ

Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 30 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

UPTET 2021 की परीक्षा रद्द कर दी गई है, जो 28 नवंबर, 2021 को होने वाली थी। कथित पेपर लीक के कारण 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द कर दी गई है और हाल के अपडेट से पता चलता है कि 23 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
uptet 2021 new exam date up tet date decision today, basic education department checking all december sunday date for updeled
यूपी टीईटी पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा वाले दिन पेपर लीक होने की वजह से राज्य सरकार ने परीक्षा को निरस्त कर, एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था। हालांकि अभी तक परीक्षा की नई तारीखों का एलान नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि योगी सरकार द्वारा मंगलवार यानी आज परीक्षा की नई तारीखों का एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

विभाग द्वारा की जा रही है तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने बताया है कि विभागीय जांच पर निर्णय लेने के बाद नई तारीखों की घोषणा मंगलवार तक की जा सकती है। विभाग यह परीक्षा दिसंबर माह में ही दोबारा आयोजित करने पर विचार कर रहा है। विभाग ने दिसम्बर के रविवार को प्रस्तावित सभी परीक्षाओं का परीक्षण करने का निर्देश भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां तक पहुंची कार्रवाई?
पेपर लीक के पीछे सांठगांठ की जांच कर रहे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को पांच जिलों के 29 लोगों को परीक्षा प्रक्रिया में शामिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उनमें से कुछ के पास से प्रश्न पत्र बरामद किया था। अठारह लोगों को प्रयागराज से, चार को लखनऊ से, तीन को शामली और अयोध्या से जबकि एक व्यक्ति को कौशांबी से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि कई टीमें मामले पर काम कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि प्रश्नपत्रों से कैसे छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का बयान
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्र राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ले जाने से करीब 12 घंटे पहले लीक हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि परीक्षा एजेंसी के स्तर पर या कोषागार में पेपर लीक हुए हों, जहां उन्हें वितरण से पहले रखा गया था और पूरी जांच उसी के इर्द-गिर्द घूम रही थी। हम परीक्षा प्रक्रिया को शामिल करने वाली पूरी श्रृंखला में बिंदुओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed