फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET 2021: Exam may be held on January 23, know when new admit cards will be issued-safalta

UPTET 2021: 23 जनवरी को हो सकती है परीक्षा, जानें कब तक जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

Mon, 20 Dec 2021 12:42 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

पेपर लीक के वजह से रद्द होने वाली UPTET का पुनःआयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जा सकता है। यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन पेपर लीक की वजह से इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
UPTET 2021: Exam may be held on January 23, know when new admit cards will be issued-safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 को अब अगले साल की शुरुआत में फिर से आयोजित किया जा सकता है। यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसके दोनों पेपर को मिलाकर तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। UPBEB ने UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आपने भी UPTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET Mock Test: Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

23 जनवरी को हो सकती है परीक्षा :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को अब 23 जनवरी 2022 को आयोजित कर सकती है। पेपर लीक की वजह से इस परीक्षा के रद्द होने के बाद UPBEB जल्द से जल्द इसके आयोजन में जुट गई है और बोर्ड ने इस परीक्षा को एक माह के भीतर फिर से आयोजित करने की बात कही थी। लेकिन, इस परीक्षा के लिए प्रिंटिंग प्रेस के चयन तथा परीक्षा केंद्रों को फिर से निर्धारित किया जा रहा है, इसलिए परीक्षा को फिर से आयोजित करने में थोड़ा वक्त लगना तय माना जा रहा है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड :

UPBEB अगर UPTET का आयोजन 23 जनवरी को करती है तो इसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 13 या 14 जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है जब UPTET का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था, तो इसका एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिया गया था। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होंगे अहम बदलाव :

फिर से आयोजित होने जा रही UPTET में इस बार कई परिवर्तन किए जाएंगे। अब इस परीक्षा में हर परीक्षार्थी के लिए एक अलग लिफाफा होगा और नॉन टचेबल इस लिफाफे में अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र, कॉपी और ओएमआर शीट रखी होगी। इस परीक्षा का पेपर फिर से लीक ना हो इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि हर ओएमआर शीट की कोडिंग अभ्यर्थी के आधार नंबर से लिंक हो। यानी ओएमआर शीट, रोल नंबर और अभ्यर्थी का आधार कार्ड नंबर इंटरलिंक होंगे ताकि सॉल्वर बैठकर परीक्षा भी देगा तो पकड़ा जाए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed