फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET 2019 2020 answer key and result date time for UP TET official notification Uttar Pradesh

UPTET 2019-20: कब आएंगे आंसर-की और परिणाम, विभाग ने दी जानकारी

Thu, 09 Jan 2020 10:38 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 09 Jan 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
UPTET 2019 2020 answer key and result date time for UP TET official notification Uttar Pradesh
UPTET

राज्यभर में बुधवार 8 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET - Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) का आयोजन किया गया। हालांकि बारिश और भारत बंद के कारण कई अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। समय पर केंद्र न पहुंच पाने से कुछ की परीक्षा भी छूट गई। ध्यान हो कि ये परीक्षा पहले 22 दिसंबर 2019 को होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन व हंगामे के बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


परीक्षा खत्म होते ही अभ्यर्थियों को आंसर-की और उसके बाद परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसलिए विभाग के अधिकारी का कहना है कि चूंकि परीक्षा होने में पहले ही देर हो चुकी है, अब इसकी आंसर-की और परिणाम में ज्यादा समय नहीं लगाया जाएगा। विभाग ने कम समय में परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वो देश जहां साल में होते हैं 13 महीने, यहां अब भी चल रहा है 2013
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यूपीटीईटी 2019-20 की आधिकारिक आंसर-की परीक्षा के 6 दिनों के अंदर 14 जनवरी 2020 तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को इस आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी 17 जनवरी तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम 31 जनवरी को अंतिम रूप से संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी।

ये प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद विभाग द्वारा 7 फरवरी 2020 को यूपीटीईटी 2019-20 के परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। यानी परीक्षा के एक महीने के अंदर।

बता दें कि इस बार यूपीटीईटी में करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा, आंसर-की, परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सप्ताह में तीन छुट्टियां, रोजाना छह घंटे काम, इस प्रधानमंत्री ने रखा प्रस्ताव

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed