UPTET Registration 2018 आखिरी दिन भी उम्मीदवार नहीं कर पा रहे आवेदन, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी 2018 के लिए आवेदन की शुरुआत से सर्वर की खराबी के कारण अभ्यर्थी परेशान रहे। इसलिए वे लगातार आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर हैं। सर्वर को लेकर शिकायतें मिलने और इलाहाबाद में हंगामे के बाद में मंगलवार को यूपीडेस्को ने उसे दुरस्त किया।
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार का कहना है कि टीईटी में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुआ है। करीब 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद स्थिति की समीक्षा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर निर्णय किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) की वेबसाइट ठप होने की वजह से सीसीएसयू के नौ जिलों के डेढ़ लाख स्टूडेंट्स मुसीबत में आ गए हैं। मंगलवार शाम छह बजे शुरू हुए पंजीकरण में बुधवार शाम छह बजे तक 24 घंटे में लगभग साढ़े छह लाख पंजीकरण हो गए। मंगलवार शाम तक बजे दोबारा वेबसाइट खुलने तक लगभग 6.15 लाख पंजीकरण हुए थे। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार बुधवार शाम छह बजे तक कुल 1,26,5780 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवा लिया।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
@myogiadityanath dear sir UPTET exam website not working properly , payment not occur ..plz extend the last date
— subodh pandey (@swamisubodhanan) October 4, 2018
@uptet there is no one to listen us why we people are not able to make paymet facing lots of issues while filling the form this is how the public sector website is @ndtv @aajtak @myogiadityanath @PMOIndia https://t.co/wEK8pTGRVO
— Amit Gupta (@mailtogpt) October 4, 2018
लगातार परेशान करती रही वेबसाइट
मंगलवार शाम दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया पूरी रात और बुधवार को पूरे दिन रुक-रुककर चलती रही। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों ने जैसे ही केंद्र भरने के बाद फार्म समिट करने के लिए क्लिक किया, एरर दिखाने लगा और स्क्रीन से सबकुछ गायब हो गया। अभ्यर्थियों को दोबारा पूरी प्रक्रिया करनी पड़ी। यह प्रक्रिया कई बार दोहराने के बाद आखिर में अभ्यर्थी आवेदन करने में सफल रहे। वेबसाइट पर लोड कम करने के लिए यूपी डेस्को एवं एनआईसी की ओर से सर्वर को चार भागों में बांटकर दोबारा पंजीकरण शुरू किया गया। इसके बाद भी हर अभ्यर्थी को आवेदन की जल्दी के चलते वेबसाइट लगातार परेशान करती रही।
फीस नहीं जमा होने से बढ़ी चिंता
आवेदन करने वालों की शिकायत रही कि कई प्रयास के बाद आखिर में पंजीकरण तो पूरा कर लिया परंतु फीस जमा करने में लगातार परेशानी बनी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पंजीकरण के बाद यदि फीस नहीं जमा हुई तो क्या होगा। कई अभ्यर्थी यह शिकायत करते रहे कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में खाते से पैसा कट जाने के बाद भी उन्हें रसीद नहीं मिली। इस कारण अभ्यर्थी परेशान हैं।
नहीं बढ़ी तिथि, आज अंतिम मौका
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से यूपी टीईटी के लिए ऑन लाइन पंजीकरण की चार अक्तूबर अंतिम तिथि तय की गई है। आवेदन के बीच में पूरे आठ दिन वेबसाइट और सर्वर ठप रहने के कारण सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से शासन के पास आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने केलिए पत्र लिखा गया था, अभी तक शासन की ओर से अंतिम तिथि बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं होने से आवेदन करने वालों में चिंता है कि कहीं तिथि आगे नहीं बढ़ी तो क्या होगा। छात्रों ने शासन से अंतिम तिथि 15 दिन आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है, जबकि सचिव परीक्षा नियामक की ओर से सप्ताह भर अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
कमेंट
कमेंट X