फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   uptet 2018 exam registration date extended know how to apply

UPTET 2018 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें मुख्य जानकारी

Fri, 05 Oct 2018 09:47 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
uptet 2018 exam registration date extended know how to apply
up tet exam
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए उम्मीदवार 7 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के कारण हुई परेशानी की वजह से आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिन आगे बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि बृहस्पतिवार शाम तक टीईटी के लिए 18.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

 

यह परीक्षा 4 नवम्बर को शुरू होने वाली है जिसके लिए 18 सितम्बर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। उसके बाद से वेबसाइट में उम्मीदवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 14 दिन तक चली समस्या के बाद यूपीडेस्को ने 1 अक्टूबर को सर्वर की स्पीड बढ़ाने और डाटा बेस की समस्या को दूर किया। सर्वर की खराबी के कारण रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत के बाद अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद स्थित बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यलाय और परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन और हंगामा भी किया था। अभ्यर्थियों की ओर से लगातार ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक थी। बृहस्पतिवार को शासन में अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर हुए विचार विमर्श के बाद अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिन बढ़ाने की मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि अभ्यर्थी अब 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी 2018 के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 18.90 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। करीब 6 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क जमा होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed