UPSSSC Mukhya Sevika Admit Card: मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSSSC Admit Card: यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका उत्तर देकर आपको क्वालीफाइंग अंक से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
विस्तार
UPSSSC Mukhya Sevika Admit Card Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण 03 अगस्त से शुरू हुए थे, जबकि आवेदन करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2023 तक थी। साथ ही आवेदन पत्र सुधार करने की तारीख 31 अगस्त 2023 तक थी। यूपीएसएसएससी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित होने वाली है।
UPSSSC Mukhya Sevika परीक्षा पैटर्न
यूपी मुख्य सेविका परीक्षा एमसीक्यू प्रश्नों के साथ ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अधिकतम 100 अंकों के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में आपको विषय से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से मुख्य सेविका की 2693 रिक्तियों पर भर्ती की जा रही है। यूपी मुख्य सेविका परीक्षा के लिए केवल महिला और यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 स्कोर कार्ड धारक महिलाएं ही पात्र हैं। डिग्री स्तर में एक विषय के रूप में समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य या गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X