फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   upsee exam latest update Dr APJ Abdul Kalam Technical University postponed Uttar Pradesh state entrance exam

AKTU : उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) हुई स्थगित, यहां लें पूरी जानकारी

Thu, 09 Apr 2020 12:34 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 09 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
upsee exam latest update Dr APJ Abdul Kalam Technical University postponed Uttar Pradesh state entrance exam
AKTU UPSEE2020: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) को स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के कुलपति ने इसकी सूचना देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के कारण 21 दिनों तक देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। वहीं परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा भी बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) यूपी के विभिन्न केंद्रों पर 10 मई, 2020 को आयोजित की जानी थी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी 27 अप्रैल, 2020 को जारी होने थे, परन्तु परीक्षा स्थगित होने के चलते एडमिट कार्ड को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा में लगभग 1.39 लाख उम्मीदवारों ने इस साल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा किया है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2020 थी। वहीं फार्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2020 है। इस तारीख तक अभ्यर्थी अपने फार्म में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएसईई परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड से किया जाएगा। इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी तथा निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद उन्हें कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें  - COVID-19: कोरोना के चलते चली गई नौकरी तो आईआईटी चलाएगा आपके लिए विशेष भर्ती अभियान

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed