{"_id":"640206ed3c189474ab00b919","slug":"upsc-upsc-geo-scientist-prelims-result-2023-released-know-how-to-check-it-online-at-upscgovingeo-scientist-prelims-result-2023-released-know-how-to-check-it-online-at-upsc-gov-in-2023-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Geo Scientist Pre Result 2023 Out: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC Geo Scientist Pre Result 2023 Out: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 03 Mar 2023 08:10 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:10 PM IST
सार
UPSC Geo Scientist Result: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : Social Media
विस्तार
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज तीन मार्च 2023 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को दो पारियों- सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक हुआ था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 24 जून और 25 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, दिल्ली, मुंबई, दिसपुर, हैदराबाद, प्रयागराज, पटना और अन्य केंद्रों पर आयोजित की गई थी। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय और वैज्ञानिक 'बी' (जल विज्ञान) में भूविज्ञानी, समूह ए: 216, भू-भौतिकीविद्, समूह ए: 21 और रसायनज्ञ, समूह ए: 19; वहीं, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय में समूह 'ए': 26, वैज्ञानिक 'बी' (रासायनिक) समूह 'ए': 1 और वैज्ञानिक 'बी' (भूभौतिकी) समूह 'ए': 2 इत्यादि सहित कुल 285 पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे करें चेक
- यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X