फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Topper 2021 How many toppers came out of which state in the IAS exam what is their success story safalta

UPSC Topper 2021: IAS परीक्षा में किस राज्य से निकले कितने टॉपर्स, क्या है उनकी सफलता की कहानी

Sun, 26 Sep 2021 11:39 AM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Sep 2021 11:39 AM IST
सार

UPSC Topper 2021:  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस एग्जाम का रिजल्ट यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।   

विज्ञापन
UPSC Topper 2021 How many toppers came out of which state in the IAS exam what is their success story safalta
UPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन परिणाम यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा चुका है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराए गए इस एग्जाम में कुल 761 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस मेरिट लिस्ट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देखा जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 10 स्टूडेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा की टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। लेकिन उससे पहले अगर आप भी किसी सरकारी भर्ती के लिए कराई जाने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs EBook PDF- Download Now की मदद से आप भी अपनी आगामी परीक्षा में टॉप कर सकते हैं।

विज्ञापन

आगे पढ़ें 
IAS सैलरी 
IAS सिलेबस 

ये हैं IAS परीक्षा के टॉप-10 टॉपर्स 

1.   शुभम कुमार (Shubham Kumar) बिहार के रहने वाले हैं और सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहली रैंक हासिल की है। बता दें कि इससे पहले शुभम ने आईआईटी बॉम्बे से बी.टेक में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। आईएएस एग्जाम में शुभम ने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


2.   जागृति अवस्थी (Jagrati Awasthi) ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने MANIT भोपाल से बीटेक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से स्नातक किया है। भोपाल शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकली जागृति ने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी और महिलाओं की फेहरिस्त में पहली रैंक हासिल की है। जागृति इससे पहले गेट एग्जाम में भी 51वी रैंक हासिल कर चुकी हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


3.  अंकिता जैन (Ankita Jain) आगरा की बहु और दिल्ली की बेटी  ने UPSC के एग्जाम में देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर सफलता का  परचम लहराया है। वर्तमान में वह ऑडिट एंड अकाउंट सर्विसेज मुंबई में तैनात हैं।       

4.  यश जालुका (Yash Jaluka) झारखंड प्रदेश के धनबाद जिले के झरिया में रहने वाले यश ने आईएएस एग्जाम में चाैथा स्थान हासिल किया है। यह धनबाद के लिए बेहद ही गर्व की बात है। 

5.  ममता यादव (Mamta Yadav) यूपीएससी परीक्षा 2020 में पाँचवाँ स्थान हासिल करने वाली ममता ने इससे पहले भी वर्ष 2019 की परीक्षा में आल इंडिया 556वां रैंक प्राप्त किया था। उन्हें उस समय आईएएस का पद न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020 में दोबारा से परीक्षा दी और अपना मुकाम हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: इस साल टॉप 10 में 3 टॉपर्स बिहार से, जानिये किस राज्य से बने हैं सबसे अधिक आईएएस

6.  मीरा ( Meera ) केरल राज्य के त्रिशूर शहर में कोलाझी नाम की एक छोटी सी जगह से निकली मीरा ऑलइंडिया आईएएस एग्जाम 2020 में छठी रैंक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।  

7.  प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) मूलरूप से बिहार में जमुई जिले के रहने वाले हैं। प्रवीण ने यूपीएससी की आईएएस परीक्षा में ऑलइंडिया 7वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है।  

8.  कार्तिक जीवनी (Kartik Jivani)  गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी कार्तिक ने यूपीएससी एग्जाम 2020 में 8वां स्थान हासिल किया है। कार्तिक ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। 

9.  अपाला मिश्रा (Apala Mishra) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में नौवीं रैंक हासिल की है। अपाला गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-5 में ओलिव काउंटी में रहती हैं और वर्तमान में पेशे से डेन्टिस्ट हैं। पिता आर्मी में कर्नल और बड़े भाई मेजर पद पर रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 



10.  सत्यम गांधी (Satyam Gandhi)  यूपीएससी परीक्षा 2020 में जहां बिहार के शुभम कुमार ने ऑलइंडिया पहला और प्रवीण कुमार ने सातवाँ स्थान हासिल किया है तो वहीं बिहार के ही समस्तीपुर के रहने वाले सत्यम ने आईएएस 2020 के परिणाम आने के बाद टॉप-10 सूची के दसवें पायदान पर अपनी जगह बनाई है। बता दें कि सत्यम पिछले ढाई सालों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी मेहनत और लगन की बदौलत उन्होंने अपने आईएएस बनने के सपने को पूरा कर लिया है।


आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप 
सरकारी भर्तियों के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं की घर बैठे फ्री में पक्की और बेहतर तैयारी करने के लिए अभ्यर्थी अब अपने फोन पर भी सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed