{"_id":"5bb2aee6867a557ff0707ce7","slug":"upsc-to-allow-candidates-to-withdraw-applications-process-to-begin-with-ese-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : फॉर्म भरने के बाद भी आवेदन ले सकेंगे वापस, नई व्यवस्था 2019 से होगी लागू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपीएससी : फॉर्म भरने के बाद भी आवेदन ले सकेंगे वापस, नई व्यवस्था 2019 से होगी लागू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 02 Oct 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
upsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने फॉर्म भर चुके उम्मीदवारों को आवेदन वापस लेने की अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2019 से लागू होगी। यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने सोमवार को बताया कि हर साल आने वाले दस लाख से ज्यादा आवेदनों में से बमुश्किल 50 फीसदी उम्मीदवार ही प्रारंभिक लिखित परीक्षा देते थे। इसे देखते हुए हमने यह फैसला किया है। हमारा मानना है कि अगर हम वास्तविक और गंभीर उम्मीदवारों के साथ काम करने में सक्षम हैं तो हम उन्हें बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : देने जा रहे हैं यूपीएससी की परीक्षा, तो पढ़ लीजिए ये महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन
नाम वापस लेने के ये करना होगा : उम्मीदवारों को आवेदन की जानकारी यूपीएससी को देनी होगी। इसके बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई मेल पर अलग-अलग वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। आवेदन सफलतापूर्वक वापस लेने के बाद आवेदक के मोबाइल और ई मेल पर कन्फर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूपीएससी देश में प्रशासनिक सेवाओं के साथ अन्य परीक्षाएं भी कराता है। इसके तहत विशेष भर्ती की परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। सेना के लिए एनडीए और सीडीएस की परीक्षाएं भी यूपीएससी कराता है। पहले कैंडिडेट्स के पास फॉर्म भरने के बाद इसे वापस लेने का विकल्प नहीं था।
कमेंट
कमेंट X