फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC: Teaching-Non-Teaching Staff Notification Issued, Last Date of Application 27 August

UPSC: 24 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त

Sat, 08 Aug 2020 12:10 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 08 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
UPSC: Teaching-Non-Teaching Staff Notification Issued, Last Date of Application 27 August
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : PIB

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आयोग ने कुल 24 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर इस अधिसूचना को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


27 अगस्त तक है आवेदन की तारीख
यूपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और लेक्चरर सहित विभिन्न पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त रखी गई है।

विज्ञापन

ये भर्तियां टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए हैं। विभिन्न पदों के लिए निकली इन रिक्तियों में वेतनमान जानने के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। अधिसूचना में इन पदों के लिए आवेदन करने की योग्यता और वेतनमान के बारे में विस्तार से बताया गया है।  आयोग ने आवेदन फॉर्म को पूरा करके ऑनलाइन सबमिट करने की तारीख 28 अगस्त रखी है।

14 जूनियर साइंटिस्ट पद के लिए रिक्तियां
यूपीएससी की यह भर्ती अधिसूचना जिन पदों के लिए निकली हैं उनमें से 14 पद जूनियर साइंटिस्ट और तीन पद लेक्चरर के हैं। इसके अलावा,  दो सब एडिटर, दो लेक्चरर (वोकैशनल गाइडेंस), दो लेक्चरर (फिजियोथेरेपी) और एक साइंटिफिक ऑफिसर (फार्माकोगनॉजी) के पद के लिए रिक्तियां निकली हैं।

अधिसूचना देखने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed