{"_id":"5efddaa08ebc3e431836d60c","slug":"upsc-postpones-engineering-services-and-geo-scientist-main-exams-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की ये दो परीक्षाएं, यहां पढे़ं पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने स्थगित की ये दो परीक्षाएं, यहां पढे़ं पूरी जानकारी
Thu, 02 Jul 2020 06:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
upsc
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC Exams 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दो परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को स्थगित करने की अधिसूचना आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UGC: कुहाड समिति के सुझाव के बाद परीक्षाओं पर आ सकती है यूजीसी की गाइडलाइन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 9 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। जबकि कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित होनी थी। लेकिन अब आयोग ने इन दोनों ही परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। इससे पहले भी ये परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। पहले कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 27 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं, इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 28 जून को आयोजित होना था, पर इसे भी स्थगित कर दिया था। यूपीएससी इन दोनों ही परीक्षाओं को लेकर फिर से शेड्यूल जारी करेगा। गौरतलब है कि आयोग ने सर्विस प्रारंभिक परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में बदलाव की अनुमति भी दे दी है।
विज्ञापन
इसके लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए विंडों दो चरणों में उपलब्ध होगी। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होनी है। जबकि, सिविल सेवा परीक्षा 2019 के बचे हुए साक्षात्कार 20 जुलाई से शुरू होंगे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 8 जनवरी 2021 को होगा। नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जारी किया गया है। अभ्यर्थी 7 से लेकर 13 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों में बदलाव कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X