फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC NDA 2021: Exam day guidelines released, over 2 lakh women applicants to appear on 14 november

UPSC NDA 2021: आज होगी परीक्षा, पहली बार शामिल होंगी महिलाएं, आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Sun, 14 Nov 2021 09:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 14 Nov 2021 09:34 AM IST
सार

UPSC NDA 2021: यूपीएससी एनडीए 2021 की परीक्षा कल यानी 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारतीय सशस्त्र बलों, यानी सेना, नौसेना और वायु सेना में 400 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UPSC NDA 2021: Exam day guidelines released, over 2 lakh women applicants to appear on 14 november
UPSC NDA 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 14 नवंबर को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 2 लाख से अधिक महिला आवेदक पहली बार शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस बीच, यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिनका उम्मीदवारों को पालन करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

अभ्यर्थी ध्यान दें कि यह परीक्षा भारतीय सशस्त्र बलों, यानी सेना, नौसेना और वायु सेना में 400 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। यूपीएससी एनडीए 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल, यूपीएससी एनडीए 2021 परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक आवेदक हैं, जिनमें से 2 लाख महिलाएं हैं। हालांकि, महिला उम्मीदवारों की भर्ती एक बार में 120 से 150 तक सीमित है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिला उम्मीदवारों को शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लैंगिक समानता की दिशा में एक कदम साबित होता है। आइए आयोग द्वारा जारी परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों पर एक नज़र डालें।

विज्ञापन

UPSC NDA 2021: 14 नवंबर की लिखित परीक्षा के लिए दिशानिर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए आवंटित स्थान पर अपने ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और एक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • परीक्षा स्थल पर प्रवेश निर्धारित समय से 10 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को पूर्वाह्न सत्र के लिए सुबह 9:50 बजे तक और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1:50 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
  • उम्मीदवारों को केवल उस स्थान पर परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहिए, जिसका उल्लेख ई-प्रवेश पत्र में किया गया है।

  • उपस्थिति सूची और ओएमआर शीट भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल 'ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन' का उपयोग करना चाहिए।
  • सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क पहनना चाहिए और परीक्षा स्थल के अंदर 'सोशल डिस्टेंसिंग' और 'पर्सनल हाइजीन' के COVID-19 मानदंडों का पालन करना चाहिए।

  • परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित हैं।
  • परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 अक्टूबर, 2201 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र में उल्लिखित निर्देशों को पढ़ें और तदनुसार उनका पालन करें। UPSC NDA 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण करते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed