फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Mains 2023 Know IAS CSE Exam Reporting Time Admit Card And Exam Day Guidelines For Candidates

UPSC CSE Mains 2023: सिविल सेवा परीक्षा मेन्स 15 सितंबर से होगी शुरू, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

Thu, 14 Sep 2023 12:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

UPSC Mains 2023 Exam Day Guideline: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा कल यानी 15 सितंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
UPSC Mains 2023 Know IAS CSE Exam Reporting Time Admit Card And Exam Day Guidelines For Candidates
यूपीएससी सीएसई मेन्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC Mains 2023 Exam Day Guideline: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कल यानी 15 सितबंर से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) मेन्स 2023 आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

UPSC Mains 2023 परीक्षा तिथियां

संघ लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड के साथ यूपीएससी परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2023 दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC Mains 2023 इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन

  • उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई मेन्स ई-एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsconline.nic.in से डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।

  • परीक्षा स्थल में प्रवेश शुरू होने से 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा।

  • इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की सलाह दी जाती है।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य डिजिटल गैजेट नहीं लेकर जाना चाहिए।

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को केवल काला बॉल प्वाइंट पेन ही ले जाना चाहिए।

  • सभी आवेदकों को साधारण कलाई घड़ियों का ही उपयोग करना चाहिए।

  • रफ कार्य के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका में दिए स्थान का उपयोग करना चाहिए।

  • उम्मीदवार आयोग के नोटिस के अनुसार COVID-19 निर्देशों का भी पालन करें।
  • परीक्षा हॉल के अंदर उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान पत्र के साथ ई-प्रवेश पत्र 2023 का प्रिंटआउट ले जाना होगा।
विज्ञापन

UPSC Mains 2023 परीक्षा कार्यक्रम

तारीख

पहली पाली

दूसरी पाली

15 सितंबर

 पेपर-I-निबंध 

कोई पेपर नहीं

16 सितंबर

पेपर-II - सामान्य अध्ययन-I

पेपर-III - सामान्य अध्ययन-II

17 सितंबर

पेपर-IV - सामान्य अध्ययन-III

पेपर-V - सामान्य अध्ययन-IV

23 सितंबर

पेपर-ए - भारतीय भाषा 

पेपर बी - अंग्रेजी

24 सितंबर

पेपर-VI - वैकल्पिक विषय-पेपर-1 

पेपर-VII - वैकल्पिक विषय-पेपर-2

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed