{"_id":"64789635a14ffb25200d6a46","slug":"upsc-ies-iss-exam-date-2023-indian-economic-service-indian-statistical-service-released-see-all-details-here-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC IES\/ISS Exam: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें कब-क्या?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC IES/ISS Exam: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें कब-क्या?
Thu, 01 Jun 2023 06:29 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:29 PM IST
सार
UPSC IES/ ISS Exam Schedule 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPSC IES/ ISS Exam Schedule 2023 Out
- फोटो : self
विस्तार
UPSC IES/ ISS Exam Schedule 2023 Out: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 23 से 25 जून तक आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं।
विज्ञापन
UPSC IES/ISS 2023 Exam Schedule यहां देखें
| दिन और दिनांक | परीक्षा विषय | समय |
| शुक्रवार, 23 जून, 2023 | सामान्य अंग्रेजी (वर्णनात्मक) | सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक |
| सामान्य अध्ययन (वर्णनात्मक) | दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक | |
| शनिवार, 24 जून, 2023 | सामान्य अर्थशास्त्र-I (वर्णनात्मक) | सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक |
| सांख्यिकी-I (ऑब्जेक्टिव) | सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक | |
| सामान्य अर्थशास्त्र-II (वर्णनात्मक) | दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक | |
| सांख्यिकी-II (वस्तुनिष्ठ) | दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक | |
| रविवार, 25 जून, 2023 | सामान्य अर्थशास्त्र-III (वर्णनात्मक) | सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक |
| सांख्यिकी-III (वर्णनात्मक) | सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक | |
| भारतीय अर्थशास्त्र (वर्णनात्मक) | दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक | |
| सांख्यिकी- IV (वर्णनात्मक) | दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक |
UPSC IES/ISS की चयन प्रक्रिया
यूपीएससी अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर भारतीय आर्थिक/ सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करेगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
कमेंट
कमेंट X