फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Helpline Union Public Service Commission has started toll free helpline number for backward classes and EWS candidates, know complete information here

UPSC Helpline: यूपीएससी ने पिछड़े वर्गों और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

Fri, 22 Oct 2021 01:03 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 PM IST
सार

UPSC Helpline: यूपीएससी ने सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे या भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन युवाओं की मदद के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है। यह टोल फ्री नंबर है- 1800118711

विज्ञापन
UPSC Helpline Union Public Service Commission has started toll free helpline number for backward classes and EWS candidates, know complete information here
यूपीएससी ने सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं की मदद के लिए टोल टोल फ्री नंबर की शुरूआत की है। - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी से आने वाले सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। यूपीएससी ने सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे या भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन युवाओं की मदद के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है। यह टोल फ्री नंबर है- 1800118711 , इसकी मदद से उम्मीदवार अपनी किसी भी समस्या से जुड़ी सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई है सुविधा
यूपीएससी ने अपने में बताया कि इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की पहल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों की समस्याओं को आसान तरीके से निपटाने के लिए शुरू की गई है। यह पहल देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू की गई है। 
विज्ञापन


सभी कामकाजी दिनों में चालू रहेगा टोल फ्री नंबर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा जारी किए गए सूचना के मुताबिक 1800118711 का यह टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर सरकारी कार्यालय के समयानुसार सभी कामकाजी दिनों में चालू रहेगा। आयोग ने बताया कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांग श्रेणी के जो उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं और उन्हें कोई मदद चाहिए, तो वह इस टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर पर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों को किसी भी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने में कठिनाई आ रही है तो उसके समाधान के लिए यह टोल फ्री नंबर उपयोगी साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed