फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Notification 2024 Out Today at upsc.gov.in Know UPSC Civil Services Prelims Exam Date and Registration

UPSC Notification 2024: आज जारी होगा यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन, इस तरह कर सकेंगे पंजीकरण

Wed, 14 Feb 2024 10:45 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

UPSC CSE Prelims 2024 Notification: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को जारी होने वाला है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, उम्मीदवार पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन करने के चरण और परीक्षा से जुड़ी जानकारी नीचे बताई गई है।
 

विज्ञापन
UPSC Notification 2024 Out Today at upsc.gov.in Know UPSC Civil Services Prelims Exam Date and Registration
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UPSC CSE 2024: संघ लोक सेवा आयोग,  सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी, यानी आज से शुरू करने वाला है। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन (UPSC CSE Prelims 2024 Notification) आज जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

UPSC CSE 2024 Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2024 है।  आयोग यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2024 Exam Date) का आयोजन 26 मई, 2024 को करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CSE 2024 Eligiblity: पात्रता मानदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के एक अधिनियम द्वारा  किसी भी विश्वविद्यालय या संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यूपीएससी सीएसई परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। 

विज्ञापन

आयुसीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष ह। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति(SC)/अनुसुचित जनजाति(ST) के लिए अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष निर्धारित है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या फिर नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

ऐसे करें आवेदन, How to Apply for UPSC CSE Prelims 2024?

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed