फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC Civil Services Exam On October 4, Know guidelines

UPSC: 4 अक्तूबर को है सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, विस्तार से जानिए अहम दिशा-निर्देश

Sat, 03 Oct 2020 12:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 03 Oct 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Exam On October 4, Know guidelines
विद्यार्थी - फोटो : पीटीआई

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग 4 अक्तूबर को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन करेगा। परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थियों के पास एक ही दिन बाकी है। बता दें कि देशभर के विभिन्न शहरों में स्थित 2,569 केंद्रों पर इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल इस परीक्षा में विलंब हुआ है।

विज्ञापन


संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के आयोजन को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यूपीएससी ने कहा है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए मास्क निवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ पारदर्शी बोतल में सैनिटाइजर लाना होगा। बिना मास्क वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-SSC JE recruitment 2020: परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी दूर-दूर बैठेंगे और हर केंद्र पर उसकी क्षमता से एक तिहाई परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020  का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 4:30 तक होगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश करना होगा और इसी तरह दूसरी पाली में भी दस मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर एंट्री दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed