यूपीएससी सीडीएस II 2017 ने जारी की अपनी लिस्ट, एेसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108वें अल्पकालिक सेवा कमीशन पाठ्यक्रम की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, नौसेना अकादमी, इझीमला, केरल तथा वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रवेश हेतु अनुशंसित किया गया था।
मुख्य जानकारी
- सरकार द्वारा यथासूचित रिक्तियों की संख्या 108वें अल्पकालिक सेवा कमीशन पाठ्यक्रम के लिए 225 और 22वें अल्पकालिक सेवा कमीशन महिला पाठयक्रम के लिए 12 है।
- इस योग्यता सूची को तैयार करते समय उम्मीदवारों के स्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम को ध्यान में नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अाखिरी है।
- इन उम्मीदवारों की जन्म-तिथि और शैक्षिक योग्यता की जांच सेना मुख्यालय द्वारा की जाएगी।
- उम्मीदवार, परिणाम से संबंधित जानकारी संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों के अंक, अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और ये 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।
- संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर में परीक्षा भवन के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण कार्यदिवसों में प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से व फोन नंबर 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 से प्राप्त कर सकते हैं।
लिस्ट इस प्रकार है-
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिकं पर क्लिक करें।
https://results.amarujala.com/results-alert/combined-defence-services-examination-ii-2017-list-released-check-here
कमेंट
कमेंट X