फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UPSC Adds 3 New Exam Centres for Civil Services Prelims 2026; 23,000 Candidates Opt In

UPSC: भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में यूपीएससी ने स्थापित किए नए केंद्र, 23 हजार अभ्यर्थियों ने किया इनका चुनाव

Thu, 21 May 2026 09:21 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 21 May 2026 09:21 PM IST
सार

UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं। करीब 23 हजार अभ्यर्थियों ने इन केंद्रों को चुना है। इससे पुराने केंद्रों पर दबाव कम होगा और उम्मीदवारों को अधिक सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
UPSC Adds 3 New Exam Centres for Civil Services Prelims 2026; 23,000 Candidates Opt In
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : LinkedIn: UPSC

विस्तार

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नए परीक्षा केंद्र जोड़े। आयोग ने भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ को नए परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया है। इन नए केंद्रों के जुड़ने के बाद अब देशभर में परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।

विज्ञापन

23 हजार अभ्यर्थियों ने चुने ये परीक्षा केंद्र

आयोग के अनुसार लगभग 23 हजार अभ्यर्थियों ने इन नए परीक्षा केंद्रों को चुना है। इससे पहले से मौजूद परीक्षा केंद्रों पर दबाव कम होने की उम्मीद है। यूपीएससी का कहना है कि इस कदम से उम्मीदवारों को अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी और यात्रा संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।

यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आयोग का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक उम्मीदवार-अनुकूल, सुलभ और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि नए केंद्र जोड़ने से भीड़भाड़ कम होगी और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही आयोग दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी परीक्षा प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी CSE प्रीलिम्स पास करने पर मिलते हैं एक लाख रुपये, क्या बिहार सरकार की ये योजना जानते हैं आप?

विज्ञापन
विज्ञापन

किस केंद्र के लिए कितने आवेदन मिले?

आयोग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर केंद्र शुरू होने से कटक केंद्र पर दबाव कम हुआ है। भुवनेश्वर केंद्र के लिए 10,656 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं कानपुर केंद्र खुलने से लखनऊ केंद्र पर दबाव कम हुआ और यहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6,938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मेरठ केंद्र के लिए 5,902 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे गाजियाबाद केंद्र पर निर्भरता कम हुई है।

यूपीएससी ने बताया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त क्षमता भी बनाई जा रही है। दिल्ली क्षेत्र में करीब 805 दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का केंद्र आवंटित किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2027 की तिथियां घोषित, 23 मई को प्रीलिम्स; इस दिन जारी होगा नोटिस

विज्ञापन

8.19 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

आयोग के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। भविष्य में और परीक्षा केंद्रों की जरूरत को समझने के लिए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों से पसंदीदा नजदीकी शहरों की जानकारी भी मांगी गई है। यूपीएससी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed