{"_id":"5f2d15ad8ebc3e3cd06deaf0","slug":"upsc-2020-news-union-public-service-commission-gets-a-new-chairman-professor-pradeep-kumar-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC: संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी
Fri, 07 Aug 2020 02:19 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को यूपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति यूपीएससी अध्यक्ष के तौर पर छह अगस्त को हुई है। जोशी को अरविंद सक्सेना की जगह यूपीएससी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। वह इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष थे। मई 2015 में यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। अब जब उनको यूपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है, तो आयोग में एक सदस्य का पद खाली है, जिसमें नियुक्ति होनी है। वर्तमान में भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे आदि यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-WBJEE 2020: पश्चिम बंगाल राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, यहां देखें पूरा रिजल्ट
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग देश में विभिन्न नौकरशाही पदों के लिए प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा का आयोजित करता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। ये तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार हैं। उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य ग्रेड A और B स्तर सेवाओं के अधिकारियों के रूप में किया जाता है। हाल ही में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर 829 पदों के लिए परिणाम जारी किया।
कमेंट
कमेंट X