UPPSC PCS Admit Card: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPPSC PCS 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार UPPSC PCS परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
UPPSC PCS 2023 Admit Card Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार UPPSC PCS परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 173 पदों के लिए संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के लिए यह भर्ती की जा रही है।
UPPSC PCS महत्वपूर्ण तिथियां
-
आवेदन तीन मार्च 2023 को शुरू हुए थे।
-
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2023 तक थी।
-
परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2023 तक थी।
-
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई 2023 तक थी।
-
परीक्षा पूर्व तिथि 14 मई 2023
-
एडमिट कार्ड 02 मई 2023 को जारी किया गया।
UPPSC PCS एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगइन क्रेडेंशियल भरें।
-
भविष्य में उपयोग के लिए यूपीपीएससी पीसीएस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X