फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPSC PCS Main Exam 2021 Date Released by Uttar Pradesh Public Service Commission Sarkari Nuakri paper schedule on uppsc.up.nic.in

UPPSC PCS Main Exam 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित कीं यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखें

Thu, 13 Jan 2022 04:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 04:25 PM IST
सार

UPPSC PCS Main Exam 2021 Dates:: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in पर UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। 

विज्ञापन
UPPSC PCS Main Exam 2021 Date Released by Uttar Pradesh Public Service Commission Sarkari Nuakri paper schedule on uppsc.up.nic.in
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -uppsc.up.nic.in पर UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। आयोग की कंबाइंड स्टेट अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा 28 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 31 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें उनकी परीक्षा तिथि, समय, स्थान और अन्य विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को आयोग द्वारा सौंपे गए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के संबंध में किसी भी आवेदन पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 
UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 अगस्त, 2021 को शुरू हुई और 10 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान प्रशासनिक विभागों में 281 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

विज्ञापन

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा तीन जिलों में आयोजित की जाएगी

उम्मीदवार पूरी सूचना पढ़ने के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। या फिर पूरी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने के पात्र हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विशेष रूप से, यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2021 की तारीख स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली थी, जो अब 28 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी, 2022 तक चलेगी। 

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश

  1. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को कोविड -19 प्रोटोकॉल के पालन करना होगा।
  2. इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क पहनना और अपनी पारदर्शी पानी की बोतल और सैनिटाइजर साथ रखना अनिवार्य कर दिया है।
  3. आयोग की अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक है।
  4. वहीं, परीक्षा के अंतिम आधे घंटे में उम्मीदवारों को वॉशरूम में जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed